उन्नाव, मई 25 -- अचलगंज। गाली गलौज कर रहे युवक ने विरोध करने पर महिला को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।अचलगंज थाना क्षेत्र के त्रिभानपुर गांव की रहने वाली सुमन पत्नी गणेशी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के राम शंकर, वीरेंद्र व उनके बेटे ने दरवाजे पर चढ़कर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने घायल सुमन को इलाजज के लिए अचलगंज सीएचसी भेजकर तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...