उन्नाव, अप्रैल 3 -- बांगरमऊ। शराब ठेके के निकट पहुंचे भूसा व्यापारी के साथ गुरुवार शाम जमकर मारपीट की गई। घायलों की गम्भीर हालत के चलते परिजनों से कानपुर में इलाज कराया जा रहा है। घायल के पिता ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के कैथा पुरवा गांव के रहने वाले पूरन पुत्र बेचेलाल ने पुलिस में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका बेटा दीपक तथा भतीजा सियाराम दोनों भूसे का व्यापार करते है। जिससे भुगतान करने के लिए वह गुरुवार शाम गंगा धर्मकांटा के निकट आए हुए थे। जहां पर शराब ठेका भी उपलब्ध है। तभी कई लोगों ने गाली गलौज व मारपीट करने लगे। इस दौरान बेटा विपक्षियों को पहचान लिया तो कई लोगों ने एक साथ दोनों की पिटाई करते करते बेहोश कर दिया। पिता ने कहा है कि बेटा तथा भतीजे की हालत नाजुक है तथा दोनों का इलाज कानपुर में...