बुलंदशहर, मार्च 9 -- युवक को पीटकर बीस हजार रुपए छीनें का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर दी है। जानकारी के अनुसार गांव खुशहालपुर निवासी समीर पुत्र इजरायल जटपुरा अपनी बुआ के घर जा रहा था, तभी गांव सेठा के पास पहुंचने पर चार लोगों ने उसे रोका और गाली गलौज करने लगे। समीर ने उन्हें गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और बुरी तरह पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है मारपीट के दौरान युवक से बीस हजार रुपए भी छीन लिए। आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमनी दी है। समीर ने थाने में तहरीर देकर सुरक्षा व कार्यवाही की गुहार लगाई है। वही, कोतवाल शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.