जौनपुर, मई 4 -- खुटहन। प्रयागराज-शाहगंज राजमार्ग स्थित बनुआडीह बाजार में शनिवार देर रात पिकअप चालक के साथ मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप है। जिला अंबेडकर नगर निवासी पीड़ित दीपक मिश्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात वह एक बरात से डीजे लेकर पिकअप से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बनुआडीह गांव के पास पहुंचे, छह अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली। आरोप है कि बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे डीजे मालिक मनीष उपाध्याय को भी पीट दिया गया। हमले में दोनों को चोटें आईं, जबकि पिकअप वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। यह भी पढ़ें- बारात में गाड़ियों में तोड़फोड़ पर चार के खिलाफ केस,तीन गिरफ्तार घटना के बाद आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे...