बुलंदशहर, मई 5 -- कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक ने गांव के कुछ लोगों पर मारपीट कर नकदी छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।गांव माधोगढ़ी निवासी प्रदीप ने बताया कि सोमवार की रात वह दवाई लेने सिकंदराबाद जा रहा था। रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसके पास से करीब 42 हजार रुपये भी छीन लिए। मारपीट के दौरान उसके शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.