मारपीट कर दो युवकों को किया घायल, मुकदमा दर्ज
गोंडा, मई 24 -- खरगूपुर, संवाददाता। आपसी कहा-सुनी को लेकर लाठी डंडे से दो युवकों की पिटाई कर घायल कर दिया गया। गौनरिया गांव के सूर्य प्रकाश बाजपेई ने बताया कि वह गोकरन नाथ शिवाला गया था, जहां पर लल्लू तिवारी, राकेश तिवारी, राजेश व एक अज्ञात व्यक्ति से बात चीत के दौरान कहा-सुनी हो गई। उसी को लेकर लाठी डंडे से उसकी पिटाई करने लगे। बीच-बचाव कराने आए उसके गांव के विस्नू बाजपेई को भी मारा पीटा गया व जान से मारने की धमकी दी गई। जिससे दोनों को चोंटे आईं हैं। प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि तीन नामजद सहित चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घायल को स्थानीय सीएचसी भिजवाया गया है। यह भी पढ़ें- डीजे बंद कराने को लेकर मारपीट, चार घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.