बाराबंकी, जून 2 -- सिरौलीगौसपुर। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के किंतूर गांव में कुछ लोगों द्वारा परचून की दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार किंतूर गांव निवासी शीला देवी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 31 मई की रात करीब 8 बजे मामूली कहासुनी को लेकर गांव के सुखराम, शुभाकर, चित्रांशु, प्रियांशु, लल्लू, रिंकू और अंश समेत करीब दस अज्ञात लोग लाठी-डंडों से लैस होकर उनकी परचून की दुकान पर पहुंच गए। आरोप है कि उस समय दुकान पर मौजूद अमन और रितेश के साथ आरोपितों ने मारपीट की। इतना ही नहीं, हमलावरों ने दुकान में रखे सामान को बाहर फेंक दिया और जमकर तोड़फोड़ की, जिससे पीड़ित को नुकसान उठाना पड़ा। घटना के बाद ...