हरदोई, मार्च 22 -- बेंहदर, संवाददाता। मारपीट कर अवैध तमंचा दिखने वाले दो अभियुक्तों को कासिमपुर पुलिस ने तमंचा समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया। कासिमपुर थाना क्षेत्र के सोनानी खेड़ा मजरा कहचारी गांव निवासी वारिफ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि 21 फरवरी 2026 को लखनऊ में गांव के ही सलमान के साथ विवाद हो गया था। उसी रंजिश के चलते शनिवार की शाम सलमान अपने चार साथियों के साथ गांव सोनानी खेड़ा पहुंच कर भाई सिफाज व वारिफ को गाली गलौज करते हुए मारा पीटा जिनके पास अवैध तमंचे भी थे। पुलिस ने मामले में तत्काल एक्शन लेते हुए तीन नामजद तथा एक अज्ञात के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी।रविवार को कासिमपुर इंस्पेक्टर घनश्याम राम ने तमंचा लहराते वाले अभियुक्तों को दबोचने के लिए उपनिरीक्षक अखिल...