मारपीट कर दबंग कर रहे गांव से भगाने का प्रयास
फिरोजाबाद, जून 24 -- थाना जसराना क्षेत्र में दबंगों से एक परिवार परेशान है। महिला एवं उसके बेटे के साथ दबंग आए दिन मारपीट करते हैं तथा इनके द्वारा महलाओं को गांव से भगाने की धमकी दी जा रही है। पिछले दिनों बेटे के साथ मारपीट के बाद महिला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है? नगला हरजू निवासी खेरिया पटीकरा निवासी सब्बो ने कहा कि 18 जून को शाम तीन बजे मिजाज खां, सद्दाम खां एवं परिमीना मिजाज खां ने घर पर आ उसके बेटे के साथ मारपीट की। आसपास के लोगों ने जब दबंग आरोपियों को मारपीट करने से रोका तो भी नहीं माने। इससे पीड़िता एवं उसका परिवार खौफजदां है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.