खगडि़या, अप्रैल 17 -- बेलदौर । एक संवाददाता बलैठा पंचायत के पचाठ गांव निवासी प्रमोद साह ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही रिश्तेदार सह चौकीदार खलठू साह, उसका पुत्र विकेश कुमार एवं पत्नी रेखा देवी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर स्वयं, पत्नी कविता देवी एवं अनुज वधू सविता देवी को घायल कर देने की शिकायत की है। घायलावस्था में सबों का इलाज स्थानीय पीएचसी में कर छुट्टी दे दी गई। आवेदक के मुताबिक बकरी के विवाद में हुई मारपीट की घटना के समय नामजदों ने उसके पत्नी के कान से सोने की बाली, मंगल सूत्र, सोने की चकत्ती एवं नगद राशि छीन लिया। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.