फिरोजाबाद, जनवरी 20 -- थाना रामगढ़ के रामगढ़ रोड निवासी मुसैब का कहना है कि वह अपने दोस्त एहतशाम निवासी कश्मीरी गेट के साथ पुराने थाने के पास रामगढ़ रोड पर जा रहा था। इस दौरान आदिल, ताहिर, शहवाज एवं जाकिर ने गाली देते हुए लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...