सीवान, फरवरी 27 -- मैरवा। थाना क्षेत्र के परसिया बुजुर्ग गांव में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव के निवासी रामबृक्ष शर्मा ने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।आवेदन में बताया गया है कि 25 फरवरी को गांव के कुछ लोग उनके घर पहुंचकर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दिए। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों में गांव के ही तीन लोगों शामिल हैं। घटना के दौरान उनकी पत्नी को भी चोट लगने की बात कही गई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाने की पुलिस ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...