हमीरपुर, अप्रैल 23 -- राठ। मझगवां थानाक्षेत्र के गोहानी-पनवाड़ी गांव निवासी रक्षा अनुरागी ने बताया की गत 20 अप्रैल की रात आठ बजे पति देवपाल गांव में ही धर्मेंद्र की दुकान पर सामान लेने जा रहे थे। उसी समय दुकान पर गांव के ही गुड्डन और आजाद पति को बेवजह गाली देने लगे और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। जब पति देवपाल ने मना किया तो मारपीट करने लगे। शोर सुनकर जब वह अपनी पुत्री स्नेहा के साथ मौके पर पहुंची तो आजाद और गुड्डन शराब के नशे में थे। पति वहीं पर गिर गए। बचाया तो आरोपीयों ने मारपीट करने लगे। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। रक्षा देवी की तहरीर पर पुलिस ने गुड्डन और आजाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...