दरभंगा, जून 25 -- घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के महथवार गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट कर उसके जमीन के मूल दस्तावेज छीनने का मामला सामने आया है। पीड़िता सफीना खातुन के आवेदन पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सफीना खातुन ने आरोप लगाया है कि उनके ससुर स्वर्गीय मोहम्मद ईशा के नाम से खरीदी गई खेत और बासडीह की जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने लंबे समय से अवैध कब्जा कर रखा है। विरोध करने पर आरोपी लगातार उन्हें और उनके परिवार को प्रताड़ित करते रहे हैं। यह भी पढ़ें- मारपीट कर जमीन के कागजातहमला और दस्तावेज की चोरी महिला का यह भी कहना है कि संबंधित लोगों ने उनकी जमीन को किसी दूसरे व्यक्ति के नाम बेच दिया है,जबकि जमीन से संबंधित सभी वैध दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं।पीड़िता के अनुसार उन्होंने जमीन विवाद ...