मारपीट कर छिनैती का आरोप
जौनपुर, जून 21 -- बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के (डढ़िया) बनगांव पट्टी गांव स्थित पीली नदी पुल के पास सोमवार की रात एक युवक को मारपीट कर बदमाशों ने मोबाइल और रुपये छीन लिए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। बनगांव पट्टी गांव निवासी अमित विश्वकर्मा रात आठ बजे बटाऊबीर से घर आ रहा था। पीली नदी पर बने पुल पर पहले से ही खड़े दो युवक मारपीट कर मोबाइल और दस हजार रुपये छीनकर भाग निकले। थानाध्यक्ष फूलचन्द पांडेय ने लूट के आरोप को गलत बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.