देवघर, जून 19 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के सिंयाटांड़ गांव में मारपीट कर चांदी की चेन छीन लेने की शिकायत की गयी है। घटना को लेकर बुलू देवी ने जसीडीह थाना में आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में बताया है कि उनकी बहन और बहनोई खेत से सब्जी तोड़कर घर लौट रहे थे। उसी दौरान गांव के छह लोगों ने रोककर गाली-ग्लौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी और लोहे के रॉड से हमला कर दोनों के साथ मारपीट की, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने उनकी बहन के गले से चांदी की चेन भी छीन ली। यह भी पढ़ें- आबादी के जमीन के बंटवारे को लेकर मारपीट,छह पर केस घटना के बाद घायलों का इलाज कराया गया। इधर, पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है। यह भी पढ़ें- नावकोठी मे...