रामपुर, मई 28 -- बिलासपुर। घर में घुसकर मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव मार्टिननगर निवासी जौन पुत्र सामसन ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें उसने बताया कि बीते गुरुवार की शाम वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान क्षेत्र के विल्सन मसीह, भद्दी मसीह और आशीष कुछ अज्ञात लोगों के साथ उनके घर में घुस आए। आरोप है कि रंजिशन हमलावरों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की। यह भी पढ़ें- दो पक्षों में मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा घायल अवस्था में पीड़ित कोतवाली पहुंचा और घटना से पुलिस को अवगत करवाया। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि आरोपी विलसन मसीह, भद्दी मसीह, आशीष और एक अज्ञात स...