समस्तीपुर, अप्रैल 29 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में मारपीट के दौरान बीच बचाव नहीं करने से आक्रोशित लोगों ने एक अधेड़ चाय दुकानदार को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अधेड़ की पहचान गांव के ही नरेश चौधरी के रूप में की गई है। इस घटना को लेकर घायल अधेड़ की पत्नी अमला देवी के लिखित बयान पर मुसरीघरारी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी में गांव के ही किशनदेव महतो के पुत्र विश्वनाथ महतो, विश्वनाथ महतो की पत्नी मुन्नी देवी, उनके पुत्र विक्की कुमार, विशाल कुमार एवं विवेक कुमार को आरोपित किया गया है। यह भी पढ़ें- मारपीट कर घायल करने की प्राथमिकी दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...