मारपीट कर घायल करने का आरोप,थाना में शिकायत दर्ज
गुमला, जून 6 -- गुमला। सदर थाना क्षेत्र के मुरकुंडा पंचायत स्थित पुरनाटोली निवासी अनुज कुमार ने थाना में आवेदन देकर गांव के करमदयाल महतो और संतु महतो पर मारपीट का आरोप लगाया है। अनुज कुमार के अनुसार शुक्रवार रात दोनों आरोपित उनके घर पहुंचे और उनके साथ-साथ उनके पिता बलराम महतो तथा मां सुलोचना देवी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आवेदन में मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.