मुरादाबाद, नवम्बर 13 -- सतारन गांव के रहने वाले ग्रामीण को पड़ोसी ने मामूली बात पर मारपीट कर घायल कर दिया। अशरफ ने मुकदमा दर्ज कराया कि 11 अक्तूबर को वह अपने घर पर था, तभी पड़ोसी रियाजुद्दीन दरवाजे पर गालियां देने लगा। जब गाली देने से मना किया, आरोप है कि पड़ोसी ईंट- पत्थर बरसाने लगा। एक ईंट उसके सिर पर आकर लगी, जिससे वह बेहोश हो गया। उसका भाई उसे कोतवाली लेकर आया, मामले में तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...