बस्ती, दिसम्बर 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। परसरामपुर थानाक्षेत्र में मारपीट के दौरान गले से सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है। प्रकरण में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर लूट समेत अन्य धाराओं में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी थानाक्षेत्र के इमिलियां निवासी विमला देवी पत्नी सुनील कुमार ने तहरीर में बताया है कि गत 25 मई को बस्थनवां चौराहे पर विपक्षियों ने उन्हें, उनके देवर राजमंगल और उनके बेटे आकाश व विकास को अपशब्द कहा। विरोध करने पर लाठी-डंडे से मारापीटा। इस दौरान आरोपी विजय कुमार और राजेश ने मिलकर उनके बेटे आकाश के गले में पहनी हुई सोने की चेन छीन ली। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर चले गए। थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी मिठाई लाल, विजय कुमार, राजेश, सूरज कुमार और बोदा देवी निवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.