सिमडेगा, जून 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि।पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा की अदालत ने मारपीट के दो आरोपी को एक एक वर्ष कैद और 13500 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले में कुरडेग थाना में कांड संख्या 10/20 के तहत मामला दर्ज है। बताया गया कि घटना 18 मई 2020 की है। बताया गया कि किसी बात को लेकर शंकर सोरेंग और अमित सोरेंग ने एक ग्रामीण को मारपीट कर गंभीर रुप से घायल कर दिया था। घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सोमवार को अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद दोनों आरोपियों को दोषी पाते हुए कैद की सजा सुनाई। यह भी पढ़ें- पुराने विवाद में दोस्तों ने ही की थी पत्थर से कूचकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार वहीं अभियोजन पक्ष की ओर से लोक अभियोजक निशी कच्छप ने दलीलें पेश की।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...