बस्ती, अप्रैल 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। कप्तानगंज पुलिस ने मारपीट कर कुल्हाड़ी से कान काटने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के हरिवंशापुर निवासी विद्या देवी पत्नी गोविन्द लाल यादव ने तहरीर देकर बताया है कि गत 25 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे भूमि विवाद को लेकर विपक्षियों ने उनके बेटे सचिन को एकराय होकर खेत में अपशब्द कहते हुए लाठी-डंडे से मारापीटा। जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में उनके बेटे को काफी चोट आई। कुल्हाड़ी से उसका कान भी दिया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर इसी गांव के रहने वाले चंद्रप्रकाश, पंकज और पूजा ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- झगड़ा कर जान से मारने की दी धमकी जांच एसआई दिनेश प्रसाद को सौंपी गई है। वहीं कलवारी थानाक्षेत्र क...