बरेली, मई 18 -- मीरगंज। हुरहुरी निवासी विनोद कुमार के घर में रविवार को उनके भाई सोनू एवं भाभी पूनम घुस गईं। विनोद का आरोप है भाई भाभी गाली गलौज कर उनसे मारपीट करने लगे। पिटाई से उनकी पत्नी चोटिल हो गई। आरोपियों ने घरेलू सामान तोड़ कर फेंक दिया। ग्रामीणों के बचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी गांव के अंजुम को रविवार को अरमान, शायरा, शबाना, मुश्ताक ने लात घूसों व डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीणों ने उन्हें बचाया। पुलिस ने अंजुम की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...