छपरा, अप्रैल 27 -- मकेर। मकेर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी अनिल सिंह की पत्नी गीता देवी ने श्रीभगवान सिंह सहित 13 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपितों ने उनके पिता की मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना रविवार दोपहर की है, जब गीता देवी अपने पुरुषोत्तमपुर बाजार स्थित जमीन पर कार्य करा रही थीं। इसी दौरान आरोपितों ने हमला कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष के श्रीभगवान सिंह ने भी अनिल सिंह सहित सात लोगों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जाली मृत्यु प्रमाण पत्र से बीमा राशि गबन का मामला दर्ज तरैया । थाना क्षेत्र के पचभिंडा गांव में बीमा राशि हड़पने के लिए जाली मृत्यु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के क...