उन्नाव, फरवरी 27 -- चकलवंशी। आसीवन में नई बस्ती गांव के रहने वाले दया शंकर की बेटी सुनैना ने शुक्रवार पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि पहले में हुई कहासुनी से नाराज होकर सुरेन्द्र पुत्र सुआलाल, आशा पत्नी सुआलाल, नीतू पत्नी अवधेश गाली-गलौज करने लगे। सुनैना के विरोध करने पर लाठी व लात-घूसों से मारने पीटने लगे। बचाने आए वृद्ध पिता दयाशंकर पुत्र स्व. गोपी को भी पीट-पीटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सुनैना की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच करवा कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...