मारपीट कर किया घायल, तीन लोगों के विरुद्ध दिया आवेदन
खगडि़या, मई 20 -- बेलदौर । एक संवाददाता पीरनगरा गांव निवासी शिव प्रसाद यादव के पुत्र सुरज कुमार ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर मारपीट कर घायल कर मोबाइल छीन लेने की शिकायत की है। घायलावस्था में उसका इलाज परिजनों ने पीएचसी में भर्ती करवाया। जहां इलाज किया जा रहा है। घटना बुधवार की सबेरे की बताई जा रही है। सुरज की मां उषा देवी के मुताबिक उसका छोटा पुत्र सिंटू कुमार विक्षिप्त है। उसी ने नामजद की भैंस को एक डंडा मार दिया।, जिससे नाराज हो नामजद उसके घर पर पहुंचकर पुत्र को अकेला पाकरतीन नामजद ने घटना को अंजाम दिया। शोर-शराबा पर बीच बचाव करने के लिए पहुंची पीड़ित की चाची सज्जन देवी के साथ भी नामजद ने मारपीट की। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.