फतेहपुर, मई 14 -- फतेहपुर। असोथर थाना के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पड़ोसियों पर मारपीट, अभद्रता और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। महिला ने बताया कि बताया कि 24 अप्रैल की सुबह वह ट्रैक्टर से भूसा लेकर घर लौट रही थीं। घर के पास पड़ोसी विनीत ने ट्रैक्टर रोककर गालियां देना शुरु कर दिया। इसी दौरान कमल और विमल भी मौके पर पहुंच गए और बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। शोर सुनकर पति रमेशचंद्र बचाने पहुंचे तो आरोपितों ने उन्हें भी सरिया और ईंट से पीटकर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- पड़ोसियों की पिटाई से चार जख्मी, आठ पर मुकदमा थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...