मोतिहारी, जनवरी 29 -- कुण्डवा चैनपुर । कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बड़हडवा फतेमुहम्मद गांव में आपसी रंजिश में मुनीफ अंसारी को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना सोमवार की है। मुनीफ अंसारी को गंभीर स्थिति देखते हुए मोतिहारी रेफर कर दिया गया है। घायल मुनीफ अंसारी के पुत्र नसीब अंसारी ने पुलिस को आवेदन दिया है। आरोप है कि सोमवार को उनके पिता गांव मे कहीं जा रहे थे तभी अजीज अंसारी, फकरूद्दीन अंसारी, जफरूल सहित करीब एक दर्जन लोगों ने घेरकर उनपर हमला कर दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपी अजीज अंसारी, फकरूद्दीन अंसारी एवं जफरूल को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...