मारपीट करने से महिला का चार माह का गर्भ गिरा, केस दर्ज
फरीदाबाद, मई 19 -- पलवल, अजित कुमार। शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर महिला से मारपीट करने से लगी चोटों के कारण उसका चार माह का गर्भ गिरने का मामला प्रकाश में आया है। हथीन थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति सहित छह के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हथीन थाना प्रभारी नरेश कुमार के अनुसार, जिला नूंह के राहुका गांव निवासी साबरा ने दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 25 नवंबर 2019 को जिला पलवल के मलोखड़ा गांव निवासी सैकुल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे कम दहेज लाने के ताने देने लगे और मारपीट करने लगे। जिसके बाद दोनों पक्षों में आपस में बातचीत हुई और वह अपनी ससुराल में रहने लगी। वर्ष 2021 को उसने लड़की को जन्म दिया उसके बाद 2022 में दूसरी लड़की को अपने माईके में जन्म दिया, जो दस माह बाद मर गई। उसके बाद उसने वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.