मिर्जापुर, जनवरी 4 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गाँव में मोबाइल को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट करने वाले के विरुद्ध पुलिस ने गाली गलौज देने तथा जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। छोटका थोथा गांव निवासी संदीप मिश्रा का आरोप हैकि भांजी कई वर्षों से ननिहाल में रहती है। गांव निवासी आजाद उर्फ इम्ताज अली उमरिया प्लांटेशन के पास एक जनवरी को मोबाइल से बात को लेकर मारा पीटा तथा गाली गलौज भी दिया। जान से मारने की धमकी भी दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि लड़की के मामा की तहरीर पर एक व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...