रायबरेली, मार्च 6 -- सिंहपुर। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालक पर जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पूरे शुक्लन मजरे पेडरिया गांव के रहने वाले सहदेव यादव अपनी दुकान बंद करके घर वापस जा रहे थे। इसी बीच पेंडारा के निकट तीन अज्ञात लोगों ने हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस ने मारपीट करने वाले सुरजीत यादव उर्फ सूरज, अखिलेश यादव आशीष यादव व आकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्तों कि निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अलाकत्ल भी धनखरपुर मोड़ के पास से झाड़ी से बरामद किया। थानाध्यक्ष शिवरतनगंज दयाशंकर मिश्रा ने बताया कि सभी आरोपियों को सम्बंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...