धनबाद, मार्च 20 -- जोड़ापोखर। जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह नंबर 10, बालू लाइन में बुधवार रात करीब पिता-पुत्र की पिटाई कर कुछ लोगों ने घायल कर दिया था। अजय पासवान और उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हुए थे। पीड़ित अजय पासवान ने जोडापोखर थाना में लिखित शिकायत देकर आकाश साव, विकास साव और रवि कुमार साव समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई थी। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...