धनबाद, अप्रैल 28 -- धनबाद मेडिकल कॉलेज के पीजी बॉयज हॉस्टल में इंटर्न डॉक्टरों के बीच हुई मारपीट की घटना पर प्रबंधन ने सख्त रुख अपनाया है। मामले में शामिल सात इंटर्न में से पांच को हमेशा के लिए हॉस्टल से निष्कासित करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही सभी संबंधित इंटर्न पर जुर्माना लगाने की भी तैयारी की जा रही है। इसे जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा। बता दें कि 14 अप्रैल की रात हॉस्टल में रहने वाले इंटर्न के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस घटना में एक पक्ष के दो इंटर्न घायल हो गए थे। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी सात इंटर्न को अस्थायी रूप से हॉस्टल से निष्कासित कर दिया था और उन्हें अपने अभिभावकों को बुलाने का निर्देश दिया गया था।पूरे मामले की जांच के लिए एक समि...