हरिद्वार, अप्रैल 9 -- पथरी क्षेत्र के गांव एक्कड़ कला निवासी व्यक्ति को अखाड़े के बाग से मोर पकड़ना महंगा पड़ गया। अखाड़े के विद्यार्थी की तहरीर पर उसके खिलाफ मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्राम एक्कड़ कला स्थित पंचायती अखाड़े के विद्यार्थी गोविंद सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का ही रहने वाला व्यक्ति काला अपने कुछ साथियों के साथ नशे में बागीचे के अंदर आया और मोर को पकड़ने के लिए फंदी लगाई। आरोप है कि उन्हें ऐसा करने से मना किया तो काला ने अपने साथियों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। एसओ पथरी रविंद्र कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...