औरंगाबाद, फरवरी 14 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर मुहल्ला में मारपीट करने को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सलैया थाना के काशी बिगहा निवासी मुकेश कुमार ने यह प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि वह सुपरवाइजर के रूप में काम करते हैं। वह एक प्रोजेक्ट के तहत 11 केवी लाइन रिकडक्टिंग का कार्य गायत्री मंदिर के समीप से टाल बीघा तक कर रहे थे। इसी दौरान रामाबांध के एक व्यक्ति अपने पुत्र के साथ आए और उन लोगों के साथ मारपीट की। काम बंद करने की धमकी दी गई। इसके अलावा सामग्री को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...