हाजीपुर, अप्रैल 13 -- राजापाकर,संवाद सूत्र।‌ राजापाकर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बखरी गांव निवासी सुभाष कुमार सिंह ने अपने ही गांव के एक ही परिवार के चार लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिए गए आवेदन में उन्होंने बताया कि पूर्व में वे आरोपितों के खेत में बंटाई पर खेती करते थे, लेकिन अब यह संबंध समाप्त हो चुका है। आरोप है कि रविवार की सुबह करीब 7 बजे रमाकांत सिंह अपने परिजनों के साथ उनके दरवाजे पर पहुंचे और गेहूं की मांग करने लगे,जबकि उनके खेत में इस बार कोई फसल लगाई ही नहीं गई थी। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपितों ने मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी,जिससे उनका सिर फट गया। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई ...