रामपुर, जून 12 -- रामपुर। भोट थाना क्षेत्र के कोयला निवासी रिजवान की बहन फिरदोस गांव के ही सुऐब से फोन पर बात करती थीं। दस जून को सुऐब उसकी बहन से मिलने के लिए आया और निकाह करने की बात कहने लगा। जिस पर परिजन शादी के लिए तैयार हो गए। आरोपियों ने लाठीं-डंडे से हमला कर दिया। पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुवहान,इस्लाम,फुरकान और छोटू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...