जौनपुर, जून 6 -- जंघई, हिन्दुस्तान संवाद। मीरगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में पड़ोसियों द्वारा मारपीट करके दहशत फैलाने के आरोप में चार आरोपियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई हैं। रामगढ़ निवासी गुड्डू गौतम ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि तीन जून को दोपहर में वह घर पर बैठा था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी संजय कुमार, राजू , गीता देवी, मनीषा देवी गालियां देते हुए उसे लात घूसों से मारने पीटने लगे। जब तक परिवार के अन्य सदस्य कुछ समझ पाते वह सभी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। इस संबंध में थानाध्यक्ष मीरगंज अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...