जौनपुर, जून 4 -- बरसठी। थाना क्षेत्र के पल्टूपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे से हुई मारपीट में एक पक्ष से पांच लोग घायल हो गये। पुलिस ने घर मे घुसकर मारपीट करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी रोहित कुमार ने पुलिस से शिकायत किया सोमवार की रात आठ बजे भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों ने घर में घुसकर लाठी डंडे से उसेऔर उसके माता, पिता, भाई, भाभी को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को सीएचसी भेजा। पुलिस, पीड़ित की तहरीर पर मनोज मौर्या, सरोज मौर्या, टुनटुन मौर्य, रिंकू, टिंकू और सिप्पू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में मारपीट, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में मारपीट, दुकान में तोड़फोड़, छह पर प्राथमिकी

हिंदी हिन...