भागलपुर, मार्च 6 -- अकबरनगर थाना क्षेत्र के नया टोला भवनाथपुर निवासी इंदुराम ने मारपीट करने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ थाना में लिखित आवेदन दिया है। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि मारपीट मामले में नया टोला भवनाथपुर निवासी ने थाना में आवेदन दिया है। आवेदन के आधार पर जांच पड़ताल कर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...