मुजफ्फर नगर, मई 15 -- छपार। छपार टोल प्लाजा पर महिला टोलकर्मियों के साथ मारपीट करने के आरोपी कार सवार मां-पुत्र के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है। नई मंडी थाना क्षेत्र के गांव पचेण्डा निवासी पूजा पुत्री श्रवण ने घटना के सम्बंध में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें उसने बताया कि वह छपार टोल प्लाजा पर टी.सी के रूप में कार्यरत है। बुधवार को सुबह साढे 11 बजे के लगभग वह मुजफ्फरनगर से हरिद्वार जाने वाली लेन के बूथ पर तैनात थी। तभी कार सवार नमन त्यागी व उसकी मां निवासी गण गांव निरमाना थाना शाहपुर के साथ वहां पहुंचे। यह भी पढ़ें- कार सवार मां-पुत्र व महिला टोलकर्मियों के बीच गाली-गलौज, मारपीट उनसे अगली कार का फास्टैग काम नही कर रहा था। जिसके चलते उन्हें कार पीछे लेने को कहा। जिसके चल...