चाईबासा, मई 16 -- सदर थाना अंतर्गत बड़ी बाजार नीचे टोला निवासी मो,इरशाद के बयान पर 9 लोगों के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में नीचे टोला के आसिया परवीन, अफसाना,हीना,नेहा,रीना,इमरान,सीमा ,करीम और अमीन को आरोपी बनाया गया है। दर्ज मामले में बताया गया है कि मो,इरशाद का बेटा शुक्रवार को दिन के लगभग 12,45 बजे नमाज पढ़ने गया था। वहां पर किसी बात को लेकर उक्त लोगों के बेटा के साथ झगड़ा हो गया था।जब घर आया तो वह अपने परिवार के लोगों को बुरा और मारपीट करने लगा।जब बीच-बचाव किया गया तो उक्त लोगों ने इरशाद और उसके बच्चे के साथ उसकी मां के साथ मारपीट किया गया। यह भी पढ़ें- न्यायालय के आदेश पर आठ के खिलाफ मुकदमा मारपीट के दौरान इरशाद की पत्नी का कान का सोने का बाली भी छीन लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...