बुलंदशहर, मार्च 29 -- मोहल्ला भीम नगर निवासी फरदीन पुत्र शहाबु‌द्दिन ने थाने में दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि वह अपनी मोटरसाइल से घर से किसी काम के लिए जा रहा था। एक मीनार मस्जिद के पास पहुचा तो वहा पर खडे फरमान पुत्र सलीम व सलमान पुत्र सलीम ने उसे रोक लिया और गालियां दीं और उसके साथ मारपीट की। शोर माचाने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...