बदायूं, मई 10 -- जमीन के विवाद के चलते चार लोगों ने एक ग्रामीण के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव डकारा पुख्ता निवासी हरिओम ने बताया कि गांव के ही तेजपाल आदि से उसका खेत को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि सात मई की शाम करीब छह बजे आरोपियों ने उसके खेत को जोत दिया। विरोध करने पर आरोपी लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उसके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों, डंडों और धारदार हथियार से मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...