गढ़वा, दिसम्बर 30 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के बघौता गांव निवासी सुशील प्रसाद ने थाना को आवेदन देकर बंदूक के बल पर मारपीट करने और गले से सोने का चेन व अंगूठी छीनने की शिकायत की है। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत्तर कारवाई का आग्रह किया है। दिए गए आवेदन में उन्होंने जिक्र किया है कि वह मंंगलवार दोपहर लगभग डेढ़ बजे अपने बघौता गांव से विशुनपुर (नवादा मोंड) स्थित नवनिर्मित मकान में कुछ काम के सिलसिले में आ रहे थे। उसी दौरान जब वह डाल्फिन स्पा के नजदीक पहुंचे तो पीछे से दो लोग बाइक ओवरटेक कर रोका। जैसे ही अपनी बाइक को रोका, दोनों उतरकर मेरे बायीं कनपट्टी में बंदूक सटा गंदी-गंदी गाली देने लगा। बंदूक देखकर वह बहुत डर गए। उसी बीच युवक ने उसके जेब से 35 हजार रुपए और गले से सोना का चेन और अंगूठी जबरन निकाल लिया। उसके बाद बाइक सहित धक्...