मारपीट और सड़क हादसे में नौ घायल
छपरा, जून 8 -- एकमा। पुलिस सर्किल क्षेत्र के विभिन्न थाना इलाकों में सोमवार को भूमि, घरेलू एवं आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं तथा एक सड़क दुर्घटना में कुल नौ लोग घायल हो गए। मारपीट की सबसे गंभीर घटना परसा दक्षिणी पंचायत के एकड़ीपुर गांव में हुई, जहां मां-बेटी के बीच हो रहे विवाद को शांत कराने पहुंचे 74 वर्षीय काशी महतो घायल हो गए। वहीं अन्य घटनाओं में रसूलपुर थाना क्षेत्र के बेनौत गांव की रीता देवी, अतरसन गांव की प्रिया कुमारी, दाउदपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव की कलावती देवी तथा बलिया कोठी गांव के धीरज कुमार भारती घायल हुए। सभी का इलाज सीएचसी में कराया गया। उधर, एकमा-चैनपुर सड़क पर रसूलपुर थाना क्षेत्र में दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। घायलों में बलिया कोठी गांव निवासी विनय राम, उनकी पत्नी बबीता देवी, पुत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.