अंबेडकर नगर, मई 1 -- दुलहूपुर, अम्बेडकरनगर, संवाददाता। न्यायालय के आदेश पर जलालपुर पुलिस ने मारपीट, धमकी और वाहन हड़पने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम फरीदपुर निवासी सुरेश चन्द्र ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करते हुए आरोप लगाया कि उनके सगे भाई दीपचन्द्र, निवासी मित्तूपुर रोड लालातारा, ने जरूरी काम का हवाला देकर उनकी महिंद्रा जीप अपने पास मंगवा ली थी। लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी वाहन वापस नहीं किया गया। आरोप है कि कई दिनों तक गाड़ी न लौटाए जाने पर सुरेश चन्द्र 28 फरवरी को अपने भाई के घर पहुंचे और वाहन वापस मांगा। इस पर आरोपी भाई दीपचन्द्र आक्रोशित हो गया और गाली-गलौज करते हुए डंडा लेकर उन पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए भाग रहे सुरेश को पकड़कर घर के अं...