रुद्रपुर, मार्च 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र की एक लूटपाट और मारपीट प्रकरण में थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, शिवनगर निवासी विष्णु पुत्र बहादुर ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल कर आरोप लगाया था कि 9 जनवरी की शाम पड़ोस में रहने वाले सुभाष, अरुण, चन्द्रवती, ज्योति, अजय, ममता, रविना समेत अन्य लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की। विवाद के दौरान उन्हें कमरे में बंद कर दिया गया और उनकी पत्नी के साथ से मारपीट की गई। सोने के आभूषण भी छीनकर लिये। मामले की सुनवाई के बाद अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/प्रथम अपर सिविल जज (सीडी) हेमन्त सिंह ने थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप को प्रकरण में उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी मोहन पांडे ने बताया कि केस दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.