मारपीट और लूटपाट के आरोप में चार पर प्राथमिकी
दरभंगा, जून 17 -- बहेड़ी। हावीडीह गांव के गोविंद झा के पुत्र सुमित कुमार झा ने मारपीट कर जख्मी करने व लूटपाट करने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई है । उसने आरोप लगाया है कि 9 जुन को वह अपना घर बना रहे थे, इसी दौरान गांव के ही राहुल कुमार चौपाल, सुरज चौपाल, रामनाथ चौपाल और राहुल कुमार चौपाल की मां आई और बोली कि इस घर बनाने में राहुल को भी काम दो। यह भी पढ़ें- मारपीट मामले में पांच लोगों पर दर्ज करायी एफआईआरआरोपियों ने दिया धोका उसने मना किया तो इन आरोपियों ने उन्हे धमकी देते हुए कहा कि मकान नही बनने देंगे। राहुल ने लोहे की रॉड से उनके सर पर वार कर दिया जिससे उनका सर फट गया और उसके बाद उक्त आरोपियों ने उन्हे लाठी डंडा, लोहे की रॉड से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। राहुल की मां उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.